सत्ता में आते ही खत्म

सत्ता में आते ही खत्म करेंगे केस


सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आते ही सपा आजम खां पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लेगी। उन्होंने मोदी सरकार निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते देश आर्थिक मंदी के दौर से जूझ रहा है, अर्थव्यवस्था बदहाल हैसपा सांसद आजम की हिमायत में दो दिवसीय दौरे पर रामपुर आए अखिलेश यादव ने हमसफर रिसॉर्ट में रात गुजारीदिन निकलते ही उन्होंने यहां उलेमा, वकीलों, पुलिस द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किए गए परिजनों से मुलाकात की। यहां बाहर से आए सपा नेताओं से मिले और आश्वस्त किया कि मुकदमों से सपाई डरें नहीं। ऐसे मुकदमों से कुछ नहीं होता है। सपा सत्ता में आएगी तो आजम खां पर दर्ज सभी झूठे मुकदमों को वापस लिया जाएगा। इसके बाद अपराह्न करीब डेढ़ बजे वह जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे। वह यूनिवर्सिटी में घुसे तो विवि की दीवार से लगे आलियागंज के ग्रामीणों ने छतों से काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन कियाअखिलेश सीधे प्रशासनिक भवन पहुंचेवहां मीडिया से बात की। अखिलेश ने कहा कि यह समझना मुश्किल है कि मोदीजी देश को कहां ले जाना चाह रहे हैं।


आलियागंज के किसानों ने अखिलेश को दिखाए काले झंडे


रामपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव का विरोध जौहर यूनिवर्सिटी के नजदीक स्थित आलियागंज के ग्रामीणों ने भी किया। जमीन कब्जाने के विरोध में आलियागंज के किसानों ने अपने । घरों की छतों पर चढ़कर उस वक्त सपा मुखिया को काले झंडे दिखाए जब सपा मुखिया यूनिवर्सिटी में पहुंचे थेकिसानों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। शनिवार को सपा मुखिया के जौहर यूनिवर्सिटी में पहुंचने की सूचना के बाद आलियागंज गांव के तमाम लोग पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम के नेतृत्व में एकत्र हुए थे। यहां के लोग अखिलेश से मिलकर ज्ञापन देना चाहते थे, .. लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था


घर पर अखिलेश से मिले आजम, बयां किया दर्द


रामपुर। आखिरकार सपा मुखिया अखिलेश यादव के दो दिन के कार्यक्रम के दूसरे दिन भी सांसद आजम खां सार्वजनिक रूप से कहीं दिखाई नहीं दिए। दोपहर बाद अखिलेश यादव आजम खां से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां करीब बीस मिनट तक आजम खां ने अखिलेश को दर्द बयां किया। अब तक होती रहीं। कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। . सांसद आजम पर हो रही कार्रवाई के विरोध में अखिलेश दो दिन रामपुर में रहे। वह शुक्रवार की शाम को आ गए थे और शनिवार की शाम को यहां से रवाना हुए। आजम खां एक माह से सार्वजनिक तौर पर रामपुर नहीं आए।


बांग्लादेश से भी खराब अर्थव्यवस्थाः सरितलेश  


बरेली। सपा मखिया अखिलेश यादव ने मोदी सरकार के सौ दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों पर सवाल उठाए। कहा, केंद्र के फैसलों की वजह से देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है। बांग्लादेश से भी खराब हालत में हमारी अर्थव्यवस्था पहुंच गई है। लोगों की नौकरियां खत्म हो रही है। ऐसे में सरकार अपने सौ दिन के कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रही है। अखिलेश यादव ने उल्टा सवाल बरेली की जनता से पूछा लिया। कहा, बरेली वालों बताओ सौ दिन में सरकार ने आपको क्या दिया। एक भी प्रोजेक्ट बरेली को नहीं मिलाऐसा ही हाल पूरे देश का है। सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें हो रहीं हैं। शुक्रवार शाम को रामपुर से लौटकर अखिलेश यादव सर्किट हाउस में रुके। अखिलेश केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमलावर रहेकहा, सरकार की नीतियां ने देश और प्रदेश को चौपट कर दियाहर सेक्टर में गिरावट है। सरकार की नीतियों ने व्यापार खत्म कर दिया। रियल स्टेट खत्म हो गया। नोटबंदी का उल्टा ___असर हुआ है। इंफ्रास्टक्चर गड़बड़ा गया। महंगाई बढ़ गई। रुपया सबसे निचले स्तर पर है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला रहा


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...