जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री ने मनमोहन को 87वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, "हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई । मैं उनके दीर्घाय होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह आज 87 वर्ष के हो गए। वे जाने माने अर्थशास्त्री हैं और 10 वर्षों तक कांग्रेस नीत सरकार में प्रधानमंत्री रहे हैं । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । सिंह ने ट्वीट किया, "पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं । मैं उनकी लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थ्य को कामना करता हूं।" कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन दिन की सा कांग्रेस अध्यक्षाधी और पार को पूर्व की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया। सोनिया ने कहा कि वर्तमान समय के शासक उनके ज्ञान से बहुत कुछ सीख सकते हैं। सोनिया ने एक सकते हैं। सोनिया ने एक बयान में कहा कि हम राष्ट्र निर्माण, समावेशी विकास और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में मनमोहन सिंह के शानदार योगदान को याद करते हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "डॉक्टर मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर हम उनकी निःस्वार्थ सेवा समर्पण और राष्ट निर्माण में उनके शानदार योगदान को याद करते हैं।


Featured Post

जनहित जनता पार्टी, की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में दिल्ली सरकार की नई आबकारी योजना इत्यादि पर चर्चा  I दै निक समाचार, उत्तर पूर्वी दि...