नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के निकट प्रदर्शन किया और पार्टी अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ उनके बयानों को लेकर उनसे माफी मांगने को कहा। तिवारी पर कटाक्ष करते हुए केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि अगरएनआरसी लागू किया जाता है तो भाजपा नेता तिवारी को सबसे पहले महानगर छोड़कर जाना होगा। दिल्ली भाजपा पूर्वाचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने यह कहकर कि एनआरसी लागू होने पर तिवारी को सबसे पहले महानगर छोड़ना होगा, न केवल पूर्वांचलियों का अपमान किया है।बल्कि महानगर में रहने वाले अन्य राज्य के लोगों का भी अपमान किया है। सिंह ने कहा, "केजरीवाल को न केवल मनोज तिवारी से माफी मांगनी चाहिए बल्कि पूर्वांचलियों और अन्य राज्य के लोगों से भी माफी मांगनी चाहिए। हम उनसे कहना चाहते हैं कि विधानसभा चुनावों के बाद वह दिल्ली सरकार से बाहर हो जाएंगे। काफी संख्या में आए प्रदर्शनकारियों ने एक बैरीकेड को तोड़ दिया। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज के खिलाफ बहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि वे यह अफवाह फैला रहे हैं कि अगर शहर में एनआरसी लागू होती है तो उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के लोगों को यहां से जाना होगा। यह शिकायत दिल्ली भाजपा के मीडिया संबंध के प्रमुख नीलकंठबक्शी व पार्टी में हाल में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने दर्ज कराई है। सीबीआई का बेंगलुरु के पूर्व पुलिस
Featured Post
जनहित जनता पार्टी, की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में दिल्ली सरकार की नई आबकारी योजना इत्यादि पर चर्चा I दै निक समाचार, उत्तर पूर्वी दि...

-
मुंबई। 'नच बलिए 9' शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में टीवी स्टार पूजा बनर्जी का नाम भी शा...
-
भारत सरकार पूरे देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू कर रही है। OTH यूं तो यह लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है, जो 31 मई तक चलेगा और इसमें बहुत ...
-
चिन्मयानंद मामले में 43 और वीडियो सौंपे स्वामी चिन्मयानंद की मुसीबतें हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। दुराचार का आरोप लगाने वाली एलएलएम छात्रा न...
-
छतरपुर। जिले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व.सहायता समूह की महिला सदस्यों एवं उनके परिवार के बेरोजगार युवकए युवतियों को रोजगा...