चाकू घोंपकर किया कत्ल

चप्पल फैक्ट्री में अधेड़ का चाकू घोंपकर किया कत्ल


नई दिल्ली। पंजाबी बाग थाना क्षेत्र के मादीपुर स्थित एक चप्पल फैक्ट्री में अधेड़ उम्र के शख्स का चाकू घोंपकर कत्ल कर दिया गया। मृतक का नाम द्वारका प्रसाद (48) बताया गया है। वारदात मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। शुरुआती जांच में पता चला कि चप्पल में डिफेक्ट मिलने पर उसका रमेश चंद (41) से झगड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार इसी झगड़े ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें रमेश ने द्वारका प्रसाद को चाकू घोंप दिया। घायल हालत में प्रसाद को महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक परिवार के साथ नांगलोई इलाके में रहता था।


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...