रावण दहन

रावण दहन स्थल पर बनेगा 50 फीट ऊंचा स्थाई मंच


बुरहानपुर। रेणुका परिसर में दशहरा उत्सव पर्व पर रावण दहन स्थल पर अब स्थाई मंच का निर्माण किया जाएगा। यह 2030 फीट लंबा चौड़ा तथा 50 फीट ऊंचा स्टेंड होगा। इसके निर्माण के निर्देश देते हुए निगम आयुक्त भगवानदास भूमरकर ने बताया की कई वर्षों से यहां परंपरागत रूप से रावण दहन हो रहा है। प्रतिवर्ष मंच बनाने में आवश्यक खर्च करना पड़ता है। स्थायी मंच के निर्माण होने से अब प्रत्येक वर्ष के खर्च से मुक्ति मिलेगी तथा दहनस्थल पर लोगों को आने जाने में सुविधा होगी। दशहरा उत्सव समिति के सदस्य अजय रघुवंशी, राजेन्द्र जोशी,ओम पारीख,महेंद्र पारीख, श्याम बन्नातवाला एवं निगम के उपयंत्री अशोक पाटिल मौजूद थे, जिन्होंने व्यवस्था संबंधित अनेक सुझाव दिए ।


 


Featured Post

जनहित जनता पार्टी, की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में दिल्ली सरकार की नई आबकारी योजना इत्यादि पर चर्चा  I दै निक समाचार, उत्तर पूर्वी दि...