गर्भवती महिलाओं को जरूटी

पोषण आहार गर्भवती महिलाओं को जरूटी


टीना राष्ट्रीय पोषण माह 2 सितंबर 2019 महिला बाल विकास विभाग सिवनी मालवा में आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 5, 6 और 7 में बाल चौपाल एवं जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी दयाल यादव, रामनाथ कौशल, शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक राम सिंह रघुवंशी, वार्ड 7 की पार्षद उषा सोनी उपस्थित हुए। गर्भवती महिलाओं को कारी इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्रकला द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक द्वारा सभी गर्भवती धात्री एवं हितग्राही माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में बताया गया। साथ ही सभी को साफ सफाई के विषय में भी जानकारी दी गई। जन्मदिन मनाया गया इसी के पश्चात आंगनबाड़ी के बच्चों का जन्मदिवस मनाया गया। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 5,6  और 7 के बच्चों द्वारा केक कटवा कर उन्हें उपहार दिया गया। नपाध्यक्ष कल्पना यादव व देवी दयाल यादव द्वारा सभी बच्चों को उपहार राशि भी प्रदान की गई। नपाध्यक्ष ने गर्भवती माताओं से समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने और पोषण आहार लेने की बात कही। साथ ही पर्याप्त मात्रा में आहार लेने का संकल्प दिलायायह रहे उपस्थित इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा कौशल, पुष्पा वर्मा, राधा कुशवाह, सोनिका सोनी, बंदना कुशवाह, ममता भदौरिया, स्वाति ठाकुर, सरिता रघुवंशी, सीता यादव एवं सहायिका अनीता नागवंशी, राजकुमारी, सविता कौशल, रामा मालवीय, वंदना श्रोती, सोनिया कुशवाह, वार्ड की महिलाएं प्रभा कौशल, नदी बाई, मंजू कौशल, समिति कुशवाहा, शोभा कौशल, प्रीति ताम्रकार, अनीता ठाकुर, क्षमा, किरण, रश्मि कुशवाहा, रजनी कुशवाहा, भारती कुशवाह, प्रमिला कुशवाहा एवं बच्चे उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा कौशल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...