कागज के उड़ाए रॉकेट

धीरे चलाई मोपेड, कागज के उड़ाए रॉकेट


अहिंसा एवं समाजवाद के प्रवर्तक श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेनजी के 5144वें जयंती महोत्सव के दूसरे दिन स्लो मोपेड रेस, कॉंगेज से रॉकेट बनाकर उड़ाना, फूट चेयर रेस, बेस्ट युवक-युवती, बेस्ट कपल, बेस्टी सीनियर सिटीजन कपल, जोड़ी कमाल की, हाउजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अग्रवाल नवयुवक मंडल के कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल एवं सांस्कृतिक मंत्री नयन अग्रवाल ने बताया कि रविवार प्रातः 10 बजे दशहरा मैदान से महाकाल मंदिर तक महाराजा अग्रसेन वाहन रैली निकाली गई। वहीं डेंटल हॉस्पिटल फ्रीगंज में निःशुल्क मधुमेह परीक्षण एवं आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। शाम 4 बजे गौशाला में खली, चारा एवं दवाईयों का वितरण किया गयाइस अवसर पर श्री अग्रवाल पंचायत न्यास अध्यक्ष भगवानदास एरन, दिलीप अग्रवाल, शैलेष मित्तल, अर्पित गोयल, अंकुर गर्ग, रविप्रकाश बंसल, प्रदीप मित्तल, रामबाबू गोयल, महेन्द्र गर्ग, मधुर चौधरी, विजय अग्रवाल, दीपक मित्तल, गोविंद गोयल, श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल के मयंक गर्ग, अभिषेक बंसल आदि मौजूद रहे। मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री के पुतले का जलदाग नागदा। पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि करने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री के पुतले का जलदाग किया। हालांकि पुलिस प्रशासन युवा मोर्चा के दौरान सिविल और युनिफार्म में तैनात था, इसके बाद भी मोर्चा कार्यकर्ता जलदाग देने में सफल हो गए। भाजपा युवा मोर्चा ने एमजी रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय से पुतले का जुलूस निकाला। मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीएम अतुल के नेतृत्व में जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ दशहरा मैदान पहुंचा। दशहरा मैदान पहुंचने के बाद गंदे नाले में मुख्यमंत्री कलमनाथ के पुतले का जलदाग दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, जिला मंत्री अशोक मावर, भवानीसिंह देवड़ा, संदीप व्यास, पुष्पेंद्र सोलंकी, हरीश रघुवंशी, राजु चौधरी, हरीश अग्रवाल, फय्याज लाला, आशीष मावर, साहील शर्मा, सत्यप्रकाश चोरसिया, राकेश यादव सहित क्षेत्र के युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...