राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनतांत्रिक

राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनतांत्रिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ न करे केंद्र सरकार : माकपा


जबलपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ सत्ता में आई नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियां चौतरफा विनाश कर रही हैं। आर्थिक मंदी ने बाजार और रोजगार को चौपट कर दिया है। विडम्बना यह है कि सरकार इस संकट को स्वीकार करने की बजाय अतार्किक बहाने ढूंढ रही है। केन्द्र की यह सरकार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने पर तुली है। अब सरकार के निशाने पर न्याय पालिका है। वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार भी अपने वचन पत्र को पूरा नहीं कर रही है। किसानों का दो लाख तक सरकार ने बिजली कंपनियों को लूट का बढ़ावा दिया है। सरकार ने नगर निकायों को आगे बढ़ा दिया है। हमारी मांग है कि अपने रानीतिक स्वार्थों के लिए वह जनतांत्रिक संस्थाओं के साथ कोई खिलवाड़ न करें। नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर होने चाहिए, महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से ही होना चाहिए। हम हाल के हनीट्रेप को माताहारी जैसा कांड मानते हैं, इसने हमारी राजनीतिक व्यवस्था की संडांध को उजागर किया है। हमारी मांग है कि जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की देखरेख में होना चाहिए और सारे महापुरुषों के नाम उजागर होने चाहिए चाहे वे राजनेता हों या प्रशासनिक अधिकारीबिलों में


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...