श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे 32वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल विभाग के पूर्व निदेशक दलेल सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के महामंत्री देशराज शर्मा, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ विश्वराज, प्रबंधक अशोक रोशा ने अतिथियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्रों नेसामूहिक गीत का प्रस्तुत किया। कैलाश चंद्र ने कहा कि हमें हार की चिंता न कर भविष्य में अधिक परिश्रम करते हुए जीत की ओर अग्रसर होना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय खेल प्रभारी एवं संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश हेमचंद्र, उपाध्यक्ष विद्या भारती उत्तर क्षेत्र सुरेंद्र अत्री, खेल प्रभारी राजस्थान प्रांत सुरेश वधवा, उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री बालकृष्ण, हर्ष, मलखान, सुमित, नीरज, श्रीराम जैसा अनुज वालिया, गुलशन, श्रवण अत्री व अन्य अधिकारी व आचार्य उपस्थित रहे। फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर 14 लड़कियों के ग्रुप में पश्चिमी उत्तर क्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही लड़कों के अंडर14 ग्रुप में बिहार क्षेत्र ने प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के अंडर 17 ग्रुप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं लड़कों के अंडर 17 ग्रुप में पूर्वी उत्तर क्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के अंडर 19 ग्रुप में मध्य क्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं लड़कों के अंडर 19 ग्रुप में राजस्थान क्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Featured Post
जनहित जनता पार्टी, की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में दिल्ली सरकार की नई आबकारी योजना इत्यादि पर चर्चा I दै निक समाचार, उत्तर पूर्वी दि...

-
निबंध और मेहंदी प्रतियोगिता से जागरुकता का प्रयास महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत नगर के जीवा ज्योति स्कूल...
-
कोहली पर लटकी 'निलंबन' की तलवार, लग सकता है प्रतिबंध टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अब अगले चार महीने क्रिकेट के मैदान पर संयम ...
-
एनआरसी से बाहर 19 लाख में वास्तविक लोगों को देखा जाए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात क...
-
नई दिल्ली ! कभी जिन घंटाघरों की सुइयों की टिकटिक से पूरा शहर ताल मिलाता था, आज उनमें जंग लग गया है। हरिनगर घंटाघर में तो घड़ी का नामोनिशान ह...
-
चप्पल फैक्ट्री में अधेड़ का चाकू घोंपकर किया कत्ल नई दिल्ली। पंजाबी बाग थाना क्षेत्र के मादीपुर स्थित एक चप्पल फैक्ट्री में अधेड़ उम्र के शख...