ड्रीमगर्ल' कर रही कमाई

मुंबई। आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ये फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म रही। दूसरे हफ्ते भी फिल्म की कमाई रुकने के नाम नहीं ले रही है। अब फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 5.30 करोड़, शनिवार को 9.10 करोड़, रविवार को 11.05 करोड़ और सोमवार को 3.75 करोड़ का बिजनेस किया। इस लिहाज से फिल्म का कुल कलेक्शन 101.40 हो गया है। आयुष्मान खुराना ने टवीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। आयुष्मान ने लिखा- ड्रीम गर्ल ने सेंचुरी मार ली है। आप लोगों के प्यार के लिए शुक्रिया। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। राज शांडिल्य ने इसे डायरेक्ट किया था।



indiatoday


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...