हाईवे की एक लेन बंद

हाईवे की एक लेन बंद होने से लंबा जाम लगा


हाईवे के अजरौंदा फ्लाईओवर पर पलवल से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन को शुक्रवार शाम लोड टेस्ट के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। छुट्टी होने के बाद स्थिति और भी गंभीर बनी रही। वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। इससे यातायात व्यवस्था चरमराए रही। रिलायंस कंपनी के अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि अजरौंदा फ्लाईओवर पर शुक्रवार से लोड टेस्ट का काम किया गया है। रविवार शाम को लोड जांच के बाद ही यह फ्लाईओवर वाहनों के लिए खुलेगा। पलवल से दिल्ली जाने की दिशा में अजरौंदा फ्लाईओवर को बैरिकेट लगाकर शुक्रवार शाम को बंद कर दिया गया। इसके बाद वाहनों की लंबी कतार लगती चली रही। जाम को देख बाटा पुल से लोग वापस अपने वाहनों को लेकर जाने लगे। इससे जाम का असर वाईएमसीए तक दिखाई दिया। अजरौंदालालबत्ती तक जामलगा रहा : हाईवे पर फ्लाईओवर बंद होने से पलवल से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन सर्विस लेन से होकर गुजरे। इससे वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे नीलम पुल पर भी लंबा जाम लगा रहा। दरअसल, अजरौंदा में लाल बत्ती के चलते पलवल से दिल्ली जाने वाले वाहनों को काफी देर ठहरकर चलना पड़ रहा था, तब तब वाहनों की लंबी कतार सर्विस लेन पर लग जातीनीलम पुल पर भी जाम का नजारा रहा। चौराहा बंद होगा



livemint 


Featured Post

जनहित जनता पार्टी, की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में दिल्ली सरकार की नई आबकारी योजना इत्यादि पर चर्चा  I दै निक समाचार, उत्तर पूर्वी दि...