छात्र-छात्रा की जान गई

भीषणहादसे में छात्र-छात्रा की जान गई


यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से करीब चार किलोमीटर पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए उछल कर दूसरी लेन में जा गिरी। दूसरी लेन में जाकर कार नोएडा डिपो की बस से टकरा गई। छात्र-छात्रा की मौत हो गई जबकि तीन छात्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी छात्र एमिटी विश्वविद्यालय के हैं। सभी आगरा की तरफ से लौट रहे थे। वहीं, अगवा कर कार घटना के बाद यमुना एक्सप्रेस पर जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने के बाद यातायात सामान्य हो पाया। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा बीटा2 कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार होकर एमिटी विश्वविद्यालय के पांच छात्र-छात्रा शिवानी यादव, ओवेश चौधरी, शौर्य गुप्ता, साई शर्मा व आदित्य सक्सेना आगरा की तरफ से आ रहे थे। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी तरफ जा रही रोडवेज बस से टकराकर पलट गई। यह बस आगरा की तरफ जा रही थी। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया हादसे में कार सवार गाजियाबाद निवासी छात्रा शिवानी यादव व ओवेश चौधरी पुत्र  यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को बस से टकराने आरिफ चौधरी निवासी गरिमा गार्डेन साहिबाबाद की मौत हो गई। जबकि शौर्य गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी लक्ष्मी नगर थाना शकरपुर दिल्ली, साई शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी वृंदावन गार्डन साहिबाबाद व आदित्य सक्सेना  पुत्र अजय सक्सेना नवासी कंचनजंगा सोसाइटी नोएडा सेक्टर-53 घायल हैं। तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी के बारे में जानकारी के लिए विश्वविद्यालय से संपर्क किया जा रहा है।  एयरबैग से आगे बैठे दो लोगों की जान बची हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। बस से उतरकर सवारियों ने कार को सीधा किया। कार में आगे की तरफ लगे दोनों एयरबैग खुल गए थे। इस कारण आगे बैठे दो लोगों की जान बच गई। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।  गेट तोड़कर बाहर निकाला यात्रियों ने बस में रखी राड से कार के गेट को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। घटना के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। इससे लोगों को थोड़ी देर दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार और बस को एक्सप्रेस वे से हटाया गया।



bhaskar 


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...