डेढ साल बाद भी पौधा खरीदी की जांच अधूरी
करीब डेढ़ साल पहले पूर्व पार्षद संदीप भदौरिया द्वारा नगर परिषद खिरकिया द्वारा शहर के मुख्य मार्ग पर लगाए गए पौधारोपण के संबंध में एक शिकायत हरदा कलेक्टर में एक शिकायत हरदा कलेक्टर को दर्ज कराई गई थी। शिकायत में यह बताया गया था कि नगर परिषद खिरकिया के जिम्मेदारों द्वारा पौधा खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।
वचन निभाओ चेतना रैली कल
हरदा। भारतीय किसान संघ की वचन दिया है। वचन निभाओ सभा एवं चेतावनी रैली 16 सितंबर सोमवार को दोपहर 12 बजे से कृषि उपज मंडी हरदा में रखी गई है। किसान संघ द्वारा आयोजित इस सभा एवं रैली का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा किए गए वादे को याद दिलाना है। संगठन के जिला अध्यक्ष आनंदराम किरार ने जिले के सभी किसान बंधओं से आग्रह किया है कि अपने अधिकार की इस लड़ाई में शामिल हों।