कांगेस ने सुनी लोगों की समस्या

कांगेस नेत्री ने किया बाट पीडित क्षेत्र का दौरा, सुनी लोगों की समस्या


सिरोंज-लटेरी विधानसभा प्रत्याशी डॉ.मर्सरत शाहिद ने प्रशासन के साथ विश्राम गृह में चर्चा की। वहीं बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में दौरा कर जनता की समस्याएं सुनीं। डॉ.मर्सरत शाहिद ने विश्राम गृह में एसडीएम संजय जैन, तहसीलदार अलका सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश श्रीवास्तव के साथ लगभग एक घंटे तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बाढ़ पीड़ितों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहेवहीं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। इस पर प्रशासन ने पीड़ितों को हरसंभव मदद की बात कहीवहीं डॉ.मर्सरत शाहिद ने कहा कि मैं सिरोंज क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी। उन्होने बताया कि नगर सहित ग्रामीण अंचलो में मूसलाधार बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। उस पर प्रशासन ने अच्छी तैयारी की है। डॉ.शाहिद ने प्रशासन द्वारा की जा रही मदद की सराहयना कीमुलाकात डॉ.मर्सरत शाहिद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर के बाढ़ पीड़ित अयोध्या बस्ती, कान्हापुर-  मत्थापूर, पंचकईया पहंची। जहां पर बाढ़ पीड़ितों से चर्चा कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ.मर्सरत शाहिद के भाई गंभीर रूप से बिमार होने के बाद भी वह बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनने वहां पहुंची। वहीं एसडीएम ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को प्रतिदिन भोजन दिया जा रहा है। वहीं डॉक्टर टीम द्वारा मरीजों का  उपचार किया जा रहा है। मैं स्वयं एवं मेरी सहयोगी टीम प्रत्येक बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर खाने का वितरण करा रहे है। सुबह-शाम चाय-नाश्ता एवं उनकी सेहद का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।



indiatoday 


 


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...