ममता की हुंकार

ममता की हुंकार, बंगाल में नहीं लागू होने देंगे एनआरसी


नई दिल्ली। जादवपुर यूनिवर्सिटी में बवाल बढ़ने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन महत्वपूर्ण हैं और जिस दिन विरोधप्रदर्शन अपना मूल्य खो देंगे, उस दिन भारत, भारत नहीं रह जाएगा। वहीं एनआरसी पर ममता ने कहा कि हम इसे बंगाल में लागू नहीं होने देंगे। ममता बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में अभी भी लोकतंत्र है, जबकि कुछ जगहों पर लोकतंत्र नहीं है। हम सभी ने देखा है कि जादवपुर विश्वविद्यालय में क्या हुआ था। में क्या हुआ था। ममता बनर्जी ने कहा कि एनआरसी) को लेकर भाजपा पर लोगों में भय फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने व्यापारी संघ को संबोधित करते हुए कि टीएमसी ने हमेशा दोहराया है टीएमसी ने हमेशा दोहराया है कि वह राज्य में एनआरसी को अनुमति नहीं देगी। बंगाल ही नहीं देश में कहीं भी यह नहीं कराया जाना चाहिए। असम में इसलिए हुआ क्योंकि केंद्र ने असम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। मुझ पर विश्वास बनाए रखिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) के मामले में कहा कि हम अपने यहां एनआरसी लागू नहीं होंगे देंगे। मुझ पर विश्वास बनाए रखिए। एनआरसी के कारण अब तक 6 लोगों के जान गंवाए जाने पर कहा, 'मैं एनआरसी पैनिक के कारण अब तक 6 लोगो की हुई मौत से बेहद दुखी हूं।


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...