मनमाने पार्किंग

मनमाने पार्किंग शुल्क वसूलने पर महापौर ने दिए कार्रवाई के निर्देश


नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर अवतार सिंह ने नेताजी सुभाष प्लेस (एनएसपी) पार्किंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय उपायुक्त ईरा सिंघल व अधिकारी मौजदरहे। महापौर ने बताया कि दिल्ली में पहले ही वाहनों के लिए पार्किंग की समस्या है और इसका फायदा उठाकर पार्किंग में मनमाने शुल्क वसूले जा रहे हैं। महापौर ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश से भ्रष्टाचार दूर करना चाहती है। लेकिन इसके बावजूद भी मनमाने शुल्क लिए वसूले जा रहे हैं। शिकायतों का संज्ञान लेकर महापौर सिंह ने शुक्रवार शाम को औचक दौरा किया तो कई अनियमिततायें पाई गई। इसे देखते हुए अधिकारियों को पार्किंग संचालक पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ताकि भविष्य में वाहन चालकों से मनमानी राशि न वसूली जाए।


Featured Post

जनहित जनता पार्टी, की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में दिल्ली सरकार की नई आबकारी योजना इत्यादि पर चर्चा  I दै निक समाचार, उत्तर पूर्वी दि...