मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता सेवा

मोदी के जन्मदिन पर स.लोहारा में मनाया गया स्वच्छता सेवा सप्ताह


- सहसपुर लोहारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता सेवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला कवर्धा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन स्वक्षता सेवा सप्ताह के रूप में 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक मनाया जाएगा। 17 सितम्बर को सुबह 07.00 बजे स्वच्छता अभियान एवं शासकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। स्वच्छता सेवा अभियान के दौरान भाजयुमो के सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ही नहीं अपितु हरदम स्वक्षता सेवा अभियान का अलख जगाते प्रति जागरूक और प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराते रहेंगे इसके भाजयुमो दृढ़ संकल्पित है। स्वच्छता सेवा अभियान में मुख्य रूप से अशोक साहू पूर्व विधायक अशोक पटेल, दिवाकर डड़सेना, संतोष मिश्रा, किशन सोनी, सत्यप्रकाश तिवारी, सोहन सिवोपसक, डॉ. हेमन्त साहू, नीलकंठ बंजारे, अशरू पटेल, नन्दू साहू, मनीष नागराज, शिवकुमार, योगेश साहू, शिवचरण पटेल, पीला झारिया, सत्यप्रकाश तिवारी, अजय साहू, अर्जुन वर्मा, नरेश यादव, अनिल धुर्वे, अनिल श्रीवास्तव, विमला बाई, कन्हैया, रामेश्वर, दीपक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...