नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में एक नवविवाहित को उसके पति ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतका का नाम अंगूरी (23) है। महिला के मायके वालों ने उसके पति व ससुराल जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सद्दाक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसडीएम को सौंप दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, अंगूरी, जेजे कॉलोनी, बवाना में अपने पति के साथ रहती थी। तीन वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। शुक्रवार को उसके ससुराल वालों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। जांच में पुलिस को पता चला कि गत 25 सितंबर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान सद्दाक ने अंगूरी की बुरी तरह पिटाई कर दी। शुक्रवार को अंचानक अंगूरी की तबियत खराब हो गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही अंगूरी के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए अकसर उसके साथ मारपीट करते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
Featured Post
जनहित जनता पार्टी, की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में दिल्ली सरकार की नई आबकारी योजना इत्यादि पर चर्चा I दै निक समाचार, उत्तर पूर्वी दि...

-
श्रीखेरमाई दुर्गा मंदिर में भव्यता से आयोजित होगा नवरात्र पर्व से आयोजित दिवस पर शस्त्रमणि जबलपुर। श्री खेरमाई दुर्गा मंदिर गोरखपुर में नव...
-
गोकुलपुर विधानसभा में जनहित जनता पार्टी ने साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया I दैनिक समाचार, उत्तर पूर्वी दिल्ली - दिनांक १ मई, 2022 दिन रविव...
-
कोहली पर लटकी 'निलंबन' की तलवार, लग सकता है प्रतिबंध टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अब अगले चार महीने क्रिकेट के मैदान पर संयम...
-
सोनिया ने कई राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को बिहार में खासतौर पर पट...
-
निबंध और मेहंदी प्रतियोगिता से जागरुकता का प्रयास महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत नगर के जीवा ज्योति स्कू...