75 दिन बाद हड़ताल

एंबुलेंसकर्मियों की 75 दिन बाद हड़ताल खत्म


करीब 75 दिन से हड़ताल परबैठे कैट्स एंबुलेंस कर्मचारियों ने शुक्रवार शाम कोहड़ताल समाप्त करदी। कर्मचारियों ने सोमवार से काम परलौटने का फैसला लिया है। इससे पहले श्रममंत्री गोपाल राय ने सिविल लाइन स्थित प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर धरना समाप्त कराया। दिल्ली कैट्स यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र लाकड़ा ने बताया कि यूनियन के साथ दिल्ली सरकार की उच्च स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, श्रम मंत्री गोपाल राय के अलावा विधायक शरद चौहान मौजूद थे। इस दौरान कर्मचारियों की मांग पर श्रममंत्री गोपाल राय ने आश्वासन दिया है कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जिन कर्मचारियों को तीन महीने का रुका वेतन नहीं मिला है, उन्हें वेतन दिया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की बहाली भी सरकार करेगी। श्रम मंत्री ने यहां तक कहा कि कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर एक पारदर्शी नीति बनाई जाएगी। लिखित आश्वासन परमाने: नरेंद्र लाकड़ा ने बताया कि इस दौरान कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है। कैट्स सेवा से निजीकरण को दिल्ली सरकार की बनाई जा रही नीति के तहत समाप्त करने का आश्वासन भी दिया है। मरीजों को राहत मिलेगी : कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने पर सभी एंबुलेंस उपलब्ध हो जाएंगीहड़ताल के चलते लंबे समय से आधी एंबुलेंस ही सेवा में थीं


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...