डॉक्टरों ने कामबंदी की चेतावनी दी

सफदरजंग के डॉक्टरों ने कामबंदी की चेतावनी दी


सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन को फिर से चिकित्सीय सेवाएं ठप कर हड़ताल की चेतावनी दी है। यह चेतावनी डॉक्टरों ने अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की संख्या में कटौती के फैसले के विरोध में दी है। ___ अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने शुक्रवार को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखते हुए मांग की है कि अस्पताल की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को फिर से नया प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए। उन्होंने अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की संख्या में कटौती का विरोध किया। आरडीए अध्यक्ष डॉ.प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि आए दिन अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट हो रही है। बीती रात भी वार्ड 11 में एक मरीज के तीमारदारों ने डॉक्टर से झगड़ा किया। इस दौरान ड्यूटी परमौजूद सुरक्षा गार्ड अनूप सिंह ने मध्यस्ता की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया गया। उनके चेहरे और सिर पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। सुरक्षागार्डों की संख्यालगातारकम होरही: उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की संख्या लगातार कम हो रही है, जबकि यहांजरूरत करीब 300 सुरक्षा गार्डों की है। बीते 29 अगस्त को भी दो रेजीडेंट डॉक्टरों पर 10 से 15 लोगों ने हमला कर दिया था। मेडिसिन विभाग के इन डॉक्टरों को काफी चोटें भी आई थी। उन्होंने अधीक्षक को भेजे पत्र में चेतावनी देते हुए कहा कि है कि अगर 15 दिन के भीतर सुरक्षा गार्डों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...