बदमाश चढ़ा हत्थे

मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा हत्थे


सीमापुरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश का नाम आसिफ उर्फ आशू उर्फ नूर आलम (40) है। पुलिस अधिकारी की माने तो दोनों ओर से पांच गोलियां चली। इस दौरान एक गोली एएसआई को लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने की वजह से उनकी जान बच गई। बाद में पुलिस ने आरोपी पर काबू पर लिया। मुठभेड़ में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्टल, 21 कारतूस व तीन खोखे और एक बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। डीसीपी (शाहदरा) अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे एएसआइ सुखबीर, हरेंद्र, कांस्टेबल अमित और राजू सैनी की टीम को सूचना मिली थी कि 70 फुटा रोड सीमापुरी के पास बदमाश आने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने पिकेट लगाकर जांच शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी आसिफ बाइक पर आया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान आरोपी ने पलिस टीम पर तीन गोलियां चलाई। पुलिस टीम ने भी अपने बचाव के लिए आरोपी पर दो गोलियां दागी। हमले में एक गोली सुखबीर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। इस बीच कांस्टेबल अमित ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से दो पिस्टल 22 कारतूस मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पत्नी की हत्या मामले में उसकी सास और साली पैरवी कर रही थीं, इसलिए वह उनकी भी हत्या की योजना बना रहा था।



मुठभेड़ के बाद नंदू गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार


नई दिल्ली। बाबा हरिदास नगर थाना इलाके में द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने नंदू गिरोह के तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विक्की, आकाश और टिंकू है। मुठभेड़ में गोली विक्की को लगी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस दो मामले सुलझाने के दावा कर रही है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किये है। पुलिस अधिकारी की माने तो मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण जान बच गई। 


झपटमारी के दौरान कार के आगे गिरी महिला, बाल-बाल बची जान


नई बदमाश नई दिल्ली। सदर बाजार थाना इलाके में स्कूटी सवार बदमाश ने एक महिला की चेन झपट ली। बदमाशों ने झपटमारी के दौरान ऐसा धक्का मारा कि वह सड़क पर एक कार के आगे गिर गई। चालक ने तुरंत ब्रेक मारकर महिला की जान बचा ली। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाए महिला को कोर्टकचहरी का डर दिखाकर थाने से टरका दिया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं। घटना गत 16 सितंबर सुबह साढ़े सात बजे की है। घटना के दौरान महिला जिम से अपने घर पैदल लौट रही थीं। इस दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।


रेस्टोरेंट में खाना खाने गई तीन महिलाओं के साथ छेड़ छाड़


नई दिल्ली। ग्रेटर कैलाश इलाके में एक रेस्टोरेंट के अंदर तीन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के दौरान महिला अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी। घर लौटने के बाद उसने घटना के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि वह खाना खाने गई थी। इस दौरान कुछ मनचलों ने उनके साथ धक्का मुक्की की और फिर अश्लील कमेंट भी किये। पुलिस ने उनकी शिकातय पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रेस्टोरेंट के अदंर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।  


 


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...