बुजुर्ग दंपति में हुई कहासुनी

जुलाना : बुजुर्ग दंपति में हुई कहासुनी पति ने पत्नी को मारी कुल्हाड़ी, रेफर


जुलाना। गांव लिजवाना खुर्द में पति द्वारा अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार गत दिवस की देर रात को गांव लिजवाना खुर्द निवासी बुजुर्ग धूप सिंह की उसकी पत्नी किताबों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और यह कहसुनी इतनी बढ़ गई कि मरने मारने तक जा पहुंची। धूप सिंह ने आवेश में आकर पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल होने के बाद किताबों की आवाज सुनकर आस पास के लोगों द्वारा सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद बुजुर्ग महिला किताबों की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...