दंपति की हत्या

दंपति की हत्या, अर्धनग्न मिले शव


मुनक पुलिस चौकी के कुताना एरिया में खेत में रह रहे एक पतिपत्नी की बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात को कस्सी से वार कर हत्या कर दी गई। दोनों के शव खेत में अर्धनग्न हालत में पड़े मिले। घटनास्थल से शराब की बोतलें भी मिली हैं। हमलावरों ने व्यक्ति के शव को चारपाई व कपड़ों के साथ जलाने का भी प्रयास किया गया। परिस्थितियों को देखते हुए महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। वारदात के बाद डीएसपी, थाना प्रभारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून से सनी कस्सी व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू द किया है, व अन्य साखून कर दी है। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रामकिशन (40) व ओमवती (50) यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बाढ़ गांव के रहने वाले थे। दोनों ने करीब 20 साल पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद से वे हरियाणा में रह रहे थे। फिलहाल वे कुताना एरिया में खेत में बने कमरे में रहते थे। यह खेत ददलाना गांव के सतपाल के हैं। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे पति-पत्नी के शव लहूलुहान व अर्धनग्न हालत में मिले। मृतक रामरतन का शव बरामदे में चारपाई के पास पड़ा मिला। हमलावरों ने चारपाई व शव के पास पड़े कपड़ों को भी जलाने की कोशिश की है। इसके अलावा महिला ओमवती का शव कमरे से लगभग पचास मीटर गुरुवारदलाना गांव के रुपये की रिश्वत की दूरी पर खेतों में पड़ा मिला। पति-पत्नी की हत्या की सूचना कुताना व आसपास के गांवों में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों का हुजुम एकत्रित हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी रामदत, थाना प्रभारी सचिन कुमार व फोरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को मृतक रामरतन के शव के पास से खून से सनी कस्सी भी मिली है। कस्सी के अलावा फोरेंसिक टीम ने अन्य साक्ष्य भी घटनास्थल से जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक रामरतन के रिश्तेदार अजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...