ढोंग कर रही भाजपा

लोगों से हमदर्दी का ढोंग कर रही भाजपा : सौरभ


भाजपा के अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर रविवार को चलाए गए अभियान को आम आदमी पार्टी ने ढोंग बताते हुए हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि चुनावों के चलते ही भाजपा के नेता अनधिकृत कॉलोनियों को पक्का करने का सिर्फ ढिंढोरा पीट रहे है। आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने और उसका मालिकाना हक वहां रहने वाले लोगों को देने की कोई नियत ही नहीं है। अगर भाजपा सच में दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को पक्का करना चाहती है तो केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक महीने में इसे पूरा करने का वादा किया था। फिर मनोज तिवारी छह माह का समय क्यों मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश अनुसार किसी भी अनधिकृत कॉलोनी को पक्का करने के लिए उसमें पांच मूलभूत सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है। यह काम दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। केजरीवाल सरकार अपने हिस्से का काम पूरा कर रही है।


Featured Post

जनहित जनता पार्टी, की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में दिल्ली सरकार की नई आबकारी योजना इत्यादि पर चर्चा  I दै निक समाचार, उत्तर पूर्वी दि...