नवागढ़। जिला मुख्यालय जांजगीर एवं ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ में दोनों जगहों पर बीईओ कार्यालय का संचालन किया जा रहा है, जबकि इसके संबंध में बीईओ ने आदेश जारी कर ब्लॉक मुख्यालय में ही आफिस का संचालन करने को कहा है। बावजूद इसके आदेश का पालन नहीं हो रहा है। ज्ञात हो कि जांजगीर सदर स्कूल में नवागढ़ ब्लॉक के बीईओ का संचालन किया जा रहा है। वहीं नवागढ़ में भी अधिकारी बैठकर अपना कामकाज निपटाते है। ऐसे में शिक्षक सहित अन्य कामकाज कराने पहुंचे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इसे नवागढ़ में ही संचालित करने के आदेश बीईओ आर. एल.जायसवाल ने जारी कर दिया है। बावजूद आदेश का पालन नही हो रहा है। ऐसे में शिक्षक सहित आम लोगों को अपना काम काज कराने के लिए ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ को छोड़कर जिला मुख्यालय जांजगीर जाना पड़ता है। नवागढ़ ब्लॉक मुख्यालय के तहत 75 से अधिक ग्राम पंचायत आते है। जिन्हें मजबूरीवश अपना काम छोड़कर जांजगीर के सदर स्कूल जाना पड़ता है।
Featured Post
जनहित जनता पार्टी, की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में दिल्ली सरकार की नई आबकारी योजना इत्यादि पर चर्चा I दै निक समाचार, उत्तर पूर्वी दि...

-
श्रीखेरमाई दुर्गा मंदिर में भव्यता से आयोजित होगा नवरात्र पर्व से आयोजित दिवस पर शस्त्रमणि जबलपुर। श्री खेरमाई दुर्गा मंदिर गोरखपुर में नव...
-
गोकुलपुर विधानसभा में जनहित जनता पार्टी ने साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया I दैनिक समाचार, उत्तर पूर्वी दिल्ली - दिनांक १ मई, 2022 दिन रविव...
-
कोहली पर लटकी 'निलंबन' की तलवार, लग सकता है प्रतिबंध टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अब अगले चार महीने क्रिकेट के मैदान पर संयम...
-
सोनिया ने कई राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को बिहार में खासतौर पर पट...
-
निबंध और मेहंदी प्रतियोगिता से जागरुकता का प्रयास महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत नगर के जीवा ज्योति स्कू...