पालतू कुत्ते ने युवक को नोंचा

सैन्य अधिकारी के पालतू कुत्ते ने युवक को नोंचा


सेक्टर-22 में गुरुवार शाम हिंदू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक पर जर्मन शैफर्ड नस्ल के पालतू कुत्ते ने हमला कर नोंच लिया। कुत्ते ने उनके शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की शिकायत पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन की पत्नी के खिलाफ सेक्टर- 24 थाने में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने सेना अधिकारी की पत्नी पर कुत्ते से हमला करवाने का आरोप लगाया था। सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव निवासी रजत शर्मा ने बताया कि वह हिंदू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक हैं। मुर्गा' बन प्रदर्शन वह पिछले काफी समय से पदभार संभाल रहे है। रजत गुरुवार शाम करीब सीधे सात बजे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने जा रहे थे। इसी दौरान सेना अधिकारी की पत्नी भी अपने कुत्ते को घुमा रही थी। रजत का आरोप है कि सेना अधिकारी में की पत्नी ने अपने घर के सामने पहुंचकर कुत्ते को खोल दिया। इसके बाद कुत्ते ने रजत पर हमला कर दिया। 


Featured Post

जनहित जनता पार्टी, की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में दिल्ली सरकार की नई आबकारी योजना इत्यादि पर चर्चा  I दै निक समाचार, उत्तर पूर्वी दि...