प्लास्टिक प्रतिबंध

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए अभियान


नगर पालिका के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। जिसमें निकाय क्षेत्र में प्लास्टिक के क्रय विक्रय, भंडारण, उपयोग के प्रतिबंध को लेकर रहवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें एक दल गठित किया गया है, इसी विषय पर नगर पालिका में बैठक में नपा सीएमओ विष्णु प्रसाद देवड़ा, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांतकुमार शर्मा, नोडल अधिकारी सचिन मलैया, उपयंत्री चंद्रकांत तंवर ,प्रकाश ठाकुर ,अर्पित कटियार, श्रवण कुमार पाठक, कैलाश जागरे, सफाई जमादार नरेंद्र गोहर उपस्थित थे। नपा सीएमओ विष्णु प्रसाद देवड़ा ने बताया कि निकाय क्षेत्र में शासन के निर्देश अनुसार सिंगल यूस प्लास्टिक पर पूर्णत प्रतिबंधित किया गया हैजिसको लेकर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के परिपालन में निकाय द्वारा कार्यवाही की जाएगी। नपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना यादव ने शहर की जनता से अपील की है कि वह पर्यावरण को प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य पन्नी प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल ना करें। हमें प्लास्टिक की जगह कपड़े के झोले का उपयोग करना चाहिए।



swachhindia 


Featured Post

 मध्यवर्गीय परिवारों का हाल किसी से छुपा नहीं है सरकारें आती हैं जातीं है परन्तु मध्यवर्गीय परिवारों कि हालत आज भी जस कि तस बनीं हुईं हैं इस...