सड़कों पर उतरे लोग

सीवर जाम होने पर सड़कों पर उतरे लोग


फरीदाबाद। एनआइटी स्थित पर्वतीय कॉलोनी पार्ट एक में कई दिनों से सीवर जाम से परेशान लोग रविवार को सड़कों पर उतर आए। बिष्ट स्कूल से लेकर पर्वतीय कालोनी डिस्पोजल के चारों तरफ सीवर का पानी जमा है। इस मुद्दे पर लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। लोग नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डिस्पोजल चौक से होते हुए वार्ड की पार्षद ललिता यादव के निवास तक गए। कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह, शंकर पांडेय, आनंद सिंह बिष्ट, ध्रुव सिंह रावत तथा तिलक राज शर्मा ने रोष जताया कि उन्होंने पार्षद ललिता यादव को समस्या से अवगत कराया है, मगर वह भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। ललिता यादव ने माना कि समस्या गंभीर है। लोगों की शिकायत जायज है। उन्होंने कहा कि अभी नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। हड़ताल खत्म होते ही लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।



Featured Post

जनहित जनता पार्टी, की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में दिल्ली सरकार की नई आबकारी योजना इत्यादि पर चर्चा  I दै निक समाचार, उत्तर पूर्वी दि...